शराब के साथ तीन तस्कर धराए

Mar 01, 2026 12:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे 19 हजार कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज ठाकुर, नन्हे पासवान और सरवन साह शामिल हैं। जीआरपी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

शराब के साथ तीन तस्कर धराए

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शनिवार की शाम जीआरपी ने अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा। जिनके पास से 19 हजार कीमत के अंग्रेजी शराब बरामद हुए। जीआरपी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते शनिवार की शाम स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी।इस दौरान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। जिनके पास से लगभग 19 हजार कीमत के अंग्रेजी शराब बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बिहार भभुआ जिले के कुदरा निवासी पंकज ठाकुर, नन्हे पासवान और भोजपुर जिले के कंवरा मसार गांव निवासी सरवन साह है।

इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।