अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Chandauli News - चंदौली के नौगढ़ में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान चकरघट्टा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश चेरो, मुन्नू खरवार और बलराम यादव के रूप में हुई है।

नौगढ़ (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चकरघट्टा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपनिरीक्षक लालबहादुर इलाके में चक्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम झरियवा के बगल जंगल के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान रमेश चेरो ग्राम गंगापुर थाना चकरघट्टा और मुन्नू खरवार ग्राम झरियावा थाना चकरघटटा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पडहवा के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से भी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। पकड़ा गया आरोपी बलराम यादव ग्राम पडहवा थाना चकरघट्टा का निवासी है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



