Chandauli News: बिरना में 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: धानापुर के बिरना गांव में बुधवार रात चोरों ने नए बंद मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज में चोर असलहे के साथ दिखाई दिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग की है।

Chandauli News: बिरना में 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बिरना गांव में बीते बुधवार की रात चोरों ने एक नए बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर असलहा लेकर घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बिरना गांव निवासी भानु मौर्य का गांव में ही नया मकान बना हुआ है। मकान की दूसरी मंजिल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार के लोग रात में नए मकान को बंद कर पुराने घर में सोने चले जाते थे।

बुधवार की रात भी परिवार पुराने घर में चला गया। इसी का फायदा उठाकर चोर नए मकान में घुस गए और कमरों को खंगालकर 1 लाख 60 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, सोने की कई अंगूठी समेत कई अन्य सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह परिजन नए मकान में पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। सूचना तत्काल पुलिस के 112 नंबर पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरों की गतिविधियां सामने आईं। फुटेज में चोर असलहा लेकर घर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना को लेकर परिवार, गांव तथा इलाके में भय एवं दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने सहित लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: बिरना में 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी