प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर और खाद्यान्न चोरी

Mar 17, 2026 12:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चंदौली के शिकारगंज कस्बे में प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, अनाज और खाना बनाने के बर्तन चुरा लिए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर और खाद्यान्न चोरी

चंदौली चकिया कोतवाली अंतर्गत शिकारगंज कस्बे में संचालित प्राथमिक विद्यालय को बीते सोमवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। चोर विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर उसमें मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखे गैस सिलेंडर, अनाज, खाना बनाने वाला बर्तन उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब प्रधानाध्यापिका राजमनी देवी और शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो किचेन का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। चोर विद्यालय से एक भरा सिलेंडर सहित50 किलो अनाज, चावल, दो ड्रम सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शिकारगंज चौकी पुलिस मौका मुआयना किया। इसके बाद शिक्षकों से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।