Chandauli News: तबेले का ताला तोड़ भैंस और पड़िया चोरी, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: इलिया थाना क्षेत्र के धनरिया गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक भैंस और उसकी पड़िया चुरा ली। इससे पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाके में यह घटना ग्रामीणों में नाराजगी पैदा कर रही है।

Chandauli News: तबेले का ताला तोड़ भैंस और पड़िया चोरी, मुकदमा दर्ज

Chandauli News: इलिया। इलिया थाना क्षेत्र के धनरिया गांव में बीते शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तबेले का ताला तोड़कर एक भैंस और उसकी पड़िया चोरी कर ली। घटना से पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी पशुओं का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के धनरियां गांव निवासी शिववचन चौबे ने बताया कि बीते शनिवार रात रोज की तरह भैंस और उसकी पड़िया को घर के बाहर बने तबेले में बांध दिया था। रविवार सुबह चारा-पानी देने पहुंचे तो तबेले का ताला टूटा मिला और दोनों पशु गायब थे।

सूचना पर ग्रामीणों ने आसपास के गांवों और संभावित रास्तों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना पर ग्रामीणों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।