ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीजिले में जगह जगह जलभराव के कारण परेशानी बढ़ी

जिले में जगह जगह जलभराव के कारण परेशानी बढ़ी

पीडीडीयू नगर। हिटी जिले के अधिकांश जगहों पर शविवार की रात हुई बारिश ने

जिले में जगह जगह जलभराव के कारण परेशानी बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीMon, 24 Jan 2022 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पीडीडीयू नगर। हिटी

जिले के अधिकांश जगहों पर शविवार की रात हुई बारिश ने मुश्किल बढ़ी दी। वही बारिश के कारण सड़क पर हुए जलभराव से आवागमन करना मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी क्षतिग्रस्त सड़कों पर दिखी। जलभराव के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो गये।

पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार शहरी क्षेत्र के निचले जगहों पर बारिश का काफी काफी असर दिखा। शहर के महमूदपुर, पथरा, सहजौर मार्ग पर जलभराव हो गया। इसके अलावा काली महाल से छिड़ जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर जलभराव से चलना दूभर हो गया था। वही मार्ग से गुजरने वाले पालिका प्रशासन को कोसते नजर आये। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा की आधा दर्जन मार्ग पूरी तरह जर्जर होने के कारण बारिश का पानी लग गया है। देर रात हुए बारिश से सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान दिखे। इस क्रम में चंदौली सकलडीहा मार्ग, ब्लॉक मुख्यालय मार्ग, सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग, नागेपुर कस्बा की मार्ग, सीएचसी मार्ग, और सकलडीहा टिमिलपुर भीतरी मार्ग काफी जर्जर है। वही बारिश के पानी ने पहले से जर्जर मार्ग पर चलना काफी कष्टकारी कर दिया है। कस्बा के समाजसेवी अमित रस्तोगी, पवन वर्मा, दिलीप गुप्ता, सुनील रस्तोगी, मनीष गुप्त, विकास यादव, बंसत श्रीवास्तव, सीताराम कन्नौजिया आदि ने जिला प्रशासन से समस्या का निजात दिलाने की मांग उठाया है। वही जिले के चकिया, इलिया, नौगढ़, सैयदराजा, धानापुर, चहनिया आदि जगहों पर भी बारिश का पानी सड़क पर लग गया था। इससे काफी दिक्कत हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें