ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीतीसरे दिन भी हत्यारों का नहीं लगा सुराग

तीसरे दिन भी हत्यारों का नहीं लगा सुराग

बलुआ थाना क्षेत्र के सेवई के पुरवा गांव में सरजू यादव की हत्या के तीसरे दिन भी हत्यारोपितों की गिरफ्तारी तो दूर पहचान तक नहीं हो सकी है। इससे परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। वहीं सपा...

तीसरे दिन भी हत्यारों का नहीं लगा सुराग
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 24 Jul 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बलुआ थाना क्षेत्र के सेवई के पुरवा गांव में सरजू यादव की हत्या के तीसरे दिन भी हत्यारोपितों की गिरफ्तारी तो दूर पहचान तक नहीं हो सकी है। इससे परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। वहीं सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने गुरुवार को सरजू यादव के घर पहुंचकर परिजनों का ढाढंस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर शीघ्र मामले की खुलासा करने की मांग की।

सेवई के पुरवा गांव के रणजीत सिंह के ईंट भट्ठो पर 20 जुलाई की रात सोते समय सरजू यादव की ईंट से सिर कुंचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटनास्थल पर एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी प्रेमचंद्र व थाना प्रभारी सतेंद्र यादव ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगी। विधायक ने गुरुवारक ो पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरजू के पुत्र बलवंत यादव का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कानून ब्यवस्था लुंजपुंज होने से हत्यारे पकड़ से दूर है। कहा कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो सपाई धरना को बाध्य होंगे। उधर, थाना प्रभारी सतेंद्र यादव का कहना है कि हत्याकांड की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें