ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीहादसे में घायल की अस्पताल में मौत

हादसे में घायल की अस्पताल में मौत

चहनियां (चंदौली)। बलुआ क्षेत्र के सोनहुला गांव के समीप शुक्रवार को पिकअप के धक्के से आटो में सवार एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं चार लोग गंभीर रूप...

हादसे में घायल की अस्पताल में मौत
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 13 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

चहनियां (चंदौली)। बलुआ क्षेत्र के सोनहुला गांव के समीप शुक्रवार को पिकअप के धक्के से आटो में सवार एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में महुअर निवासी 35 वर्षीय रामू सिंह की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गाजीपुर जिले में सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की 40 वर्षीया दुलारी देवी अपने पति सुभाष राम के साथ आओ से मायके बलुआ थाना क्षेत्र के पूराविजयी गांव में चचेरे भाई गोविंद की शादी में शरीक होने जा रही थी। वहीं आटो में महुअर निवासी 35 वर्षीय रामू सिंह अपने 10 वर्षीय पुत्र करन सिंह के साथ घर जा रहे थे। जबकि पूराविजयी गांव के 22 वर्षीय रविकांत राम व 28 वर्षीय मोनू चहनियां सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। सोनहुला गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने सामने ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुलारी देवी की पिकअप के चक्के के नीचे से मौत हो गई थी। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की देर रात को इलाज के दौरान रामू सिंह की भी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार की सुबह परिजनों को शव सौंपा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें