शिक्षक से दुर्व्यवहार करने पर अध्यापकों में आक्रोश
Chandauli News - चंदौली में, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में एक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने की घटना का विरोध किया। शिक्षकों में आक्रोश है और आरोप है कि वरिष्ठ कार्यालय सहायक ने अमर्यादित व्यवहार किया। शिक्षक संघ ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शनिवार को मुलाकात किया। बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ कार्यालय सहायक की ओर से एक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने व धमकी देन की वीडियो वायरल होने पर शिक्षकों में आक्रोश है। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यालय में विभागीय स्पष्टीकरण देने गए अमित कुमार वर्मा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पड़रिया विकास खंड नौगढ़ के साथ बहुत ही अशोभनीय शब्दों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया।
जिसमें शिक्षक को सेवा से बाहर तथा बाहर देख लेने की धमकी दी गई। जिससे अध्यापक मानसिक अवसाद में है। यह घटना एक अध्यापक के प्रति ही नहीं है अपितु इनके द्वारा यह व्यवहार प्रायः कार्यालय में विभागीय कार्यों से उपस्थित हुए अध्यापकों के साथ किया जाता रहा है। वरिष्ठ कार्यालय सहायक पर नियमानुसार कार्यवाही की मांग किया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, शशि कांत गुप्त, बलराम पाठक, मनोज सिंह, संजय कुमार उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


