डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक देंगे धरना
Chandauli News - चंदौली में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य 10 अप्रैल को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे। संगठन ने बताया कि एनपीएस से ओपीएस में जाने वाले शिक्षकों के जीपीएफ खाते में कटौती का पैसा अभी तक नहीं भेजा गया है, जबकि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है।

चंदौली। शिक्ष्कों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के शिक्षक 10 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को संगठन के मीडिया प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों की कटौती का पैसा अब तक उनके जीपीएफ खाते में हस्तांतरित नहीं किया गया। जबकि इसकी लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके विरोध में संगठन के शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जिनका पैसा किन्हीं कारणों से एनपीएस में कट रहा था अब वे शिक्षक ओपीएस में आ गए हैं।
ऐसे में उनके पैसे को समायोजित नहीं किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


