शिकायत पर बीएसए ने पीड़ित छात्रा से ली जानकारी
Chandauli News - नौगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक शिक्षिका पर छात्रा को मारने-पीटने का आरोप लगा। बीते रविवार को शिक्षिका ने कक्षा 10 की छात्रा को पीटा, जिससे वह घायल हो गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बिंद्रावन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बीते रविवार की सुबह शिक्षिका पर छात्रा को मारने पीटने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत मिलने पर इसकी जांच करने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार पहुंचे। इस दौरान वार्डेन ममता राठौर एवं पीड़ित छात्राओं से जानकारी ली। जबकि शिक्षिका ड्यूटी से गायब है। क्षेत्र के मंगरही गांव निवासी बनारसी यादव की पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कक्षा 10 की छात्रा है। बीते रविवार की सुबह आक्रोशित होकर शिक्षिका ने पिटाई कर दी, जिससे छात्रा घायल हो गई थी। आरोप है कि बीते शनिवार को भी शिक्षिका ने कई छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया था।
वही खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया की रिपोर्ट पर सोमवार को बीएसए सचिन कुमार विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्रा से जानकारी लिए। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


