नामित सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

Apr 10, 2026 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में हाल ही में शासन द्वारा नगर पालिका के लिए पांच नए सभासदों को नामित किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम अनुपम मिश्रा ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

नामित सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

पीडीडीयू नगर। शासन की ओर से नगर पालिका में पांच लोगों को सदस्य नामित पिछले दिनों किया गया था। शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने शासन से नगर पालिका पीडीडीयू में नामित पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें नगर पालिका के नामित सभासद गीता रानी गुप्ता, रमेशचंद्र शर्मा, भीम कुमार मोदी, राकेश कन्नौजिया, कमलाकर दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर नामित सभासदों का स्वागत किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।