संदिग्ध हाल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चहनियां(चंदौली) में नदेसर मारूफपुर गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। युवक का नाम विकास मौर्या था, जो टहलने के लिए गया था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संदिग्ध हाल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव

चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव से बाहर फंदे से एक युवक का संदिग्ध हाल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह गांव पूर्वी छोर पर मां काली मंदिर के पास बांस के सहारे शव लटका हुआ था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विकास मौर्या अपने परिजनों संग खेती बारी करता था। मृतक युवक के दादा लालजी मौर्या ने बताया कि विकास प्रतिदिन की तरह घर से टहलने के लिए मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे खेत की ओर गया था।

थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य लोग भी खेत में लगी सब्जी तोड़ने के लिए गये। लेकिन विकास टहलने के बहाने मंदिर की तरफ चला गया। जहां गांव के अन्य युवक बीम खींचने के लिए बास लगाए थे। उसी बास के सहारे वह अपने गमछा से फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद उधर घूमने गये गांव के लोगों की नजर उस पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। वहीं बगल में खेत पर काम कर रहे घर लोग मौके पर पहुंचे तो दम तोड़ चुका था। सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल पर लगे स्टेटस को देखकर ये मामला आशनाई का लगता है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मां बैजन्ती देवी, पत्नी आंकाक्षा, भाई विशाल का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की तीन वर्षीय बेटी आयुषी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।