संदिग्ध हाल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Chandauli News - नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में एक विवाहिता ऋतु यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटकता मिला। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन की चर्चा थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को विवाहिता का फांसी के फंदे पर घर में लटकता शव मलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी सुभाष यादव उर्फ सुशील यादव की शादी सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गावं निवासी ऋतु यादव से हुई थी। चर्चा है कि पति और पत्नी के बीच किसी को लेकर लंबे समय से अनबन चल रही थी। मंगलवार की सुबह घर में ऋतु का शव पंखे से लटकता पाया गया।
परिजनों ने किसी तरह उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ आपरेशन नामेन्द्र कुमार रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए है। मृतका का 03 वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


