Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsSuspicious Death of Elderly Man Anil Singh Found Hanging in Tree in Tiyari Village

पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

Chandauli News - तियरी गांव में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव की पहचान अनिल सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। अनिल सिंह अविवाहित थे और अकेले रहते थे। मामले को...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 19 Feb 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

इलिया। थाना क्षेत्र के तियरी गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त गांव के ही अनिल सिंह 60 वर्ष के रूप में की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध किसान अनिल सिंह का विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई थे। एक भाई लंबे समय से वाराणसी रहते थे। जिसके कारण घर पर वह अकेले रहते थे। मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर एक व्यक्ति को पेड़ के सहारे लटकता देख गांव के लोगों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। तब तक भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। और शव कि शिनाख्त अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना को लेकर का तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें