डीएलएड परीक्षा में 196 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Chandauli News - सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतिम दिन डीएलएड

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतिम दिन डीएलएड की तृतीय समेस्टर की परीक्षा सोमवार को कुल चार केन्द्रों पर तीन पालियों में हुई। इस परीक्षा में कुल 196 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में प्रश्नपत्र 6 हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में प्रश्न पत्र सात संस्कृत उर्दू और तीसरी पाली में कम्प्यूटर प्रश्नपत्र आठ की परीक्षा कराया गया। डायट प्राचार्य विकायल भारती परीक्षा सेंटरों पर पहुंचकर परीक्षा की सुचिता को लेकर सख्ती के निर्देश दिए। डीएलएड की तृतीय समेस्टर की परीक्षा को लेकर अंतिम दिन आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर और महेन्द्र टेक्निकल कॉलेज चंदौली में सेंटर बनाया गया है।
अंतिम दिन सुबह की प्रथम पाली में प्रश्नपत्र 6 हिंदी विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 1947 छात्र पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 1881 परीक्षार्थी शामिल हुए। 66 अनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में प्रश्न पत्र सात संस्कृत उर्दू की परीक्षा कराया गया। परीक्षा में कुल 1955 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1889 परीक्षा दिया। 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में कम्प्यूटर प्रश्नपत्र आठ की परीक्षा में 1950 के सापेक्ष 1884 परीक्षा में सम्मलित रहे। 66 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षक के साथ डायट के पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने को लेकर डायट प्रशासन मुस्तैद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


