Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsStudents Face Daily Struggles Due to Poor Road Condition to Sant Ravidas Polytechnic College
कच्चे मार्ग से गुजरते हैं बयापुर कॉलेज के छात्र

कच्चे मार्ग से गुजरते हैं बयापुर कॉलेज के छात्र

संक्षेप:

Chandauli News - शहाबगंज के संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बयापुर को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग छात्रों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश में कीचड़ और गड्ढों के कारण चार पहिया वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। कॉलेज प्रशासन ने समस्या को कई बार उठाया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

Dec 08, 2025 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बयापुर को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग आज भी पूरी तरह कच्चा होने के कारण छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। लगभग आधा किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर थोड़ी-सी बारिश होते ही कीचड़ फैल जाता है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं और उन्हें रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय अजय भारती का कहना है कि कॉलेज में चार पहिया वाहनों को लेकर पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कच्चे मार्ग पर गड्ढे और असमान सतह होने के कारण कार, ऑटो और अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कई बार छात्रों को वाहन सड़क पर ही छोड़कर पैदल कॉलेज तक जाना पड़ता है। बारिश वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं जब पूरा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है और किसी भी वाहन का निकल पाना लगभग असंभव हो जाता है। कॉलेज प्रशासन ने भी इस समस्या को कई बार संबंधित विभागों के सामने रखा है लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कॉलेज के कर्मचारियों का कहना है कि मार्ग पक्का होने से न केवल आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों और छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस संपर्क मार्ग को पक्का कराने की अपील की है। उनका कहना है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र का महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है। बेहतर सड़क सुविधा यहां आने-जाने वाले सभी लोगों के लिए आवश्यक है।