Chandauli News: जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों का किया गया चालान

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: एसडीएम-एआरटीओ ने विशेष चेकिंग अभियान चला की कार्रवाई जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों का किया गया चालान जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों

Chandauli News: जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों का किया गया चालान

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए मिशन सेफ फ्यूचर के तहत गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर विजय त्रिवेदी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेंट जॉन्स, स्वामी परमहंस एवं विवेकानन्द स्कूल के वाहनों का मौके पर ही भौतिक निरीक्षण किया। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कुल 6 स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं गंभीर कमियां मिलने पर 2 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा।

विशेष चेकिंग अभियान

जिले में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारी द्वय ने स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी विंडो आदि की जांच किया। इसमें अवैध, बिना फिटनेस और बिना परमिट संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता तक रद्द करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। एसआरटीओ ने बताया कि एकीकृत विद्यालय वाहन अनुश्रवण पोर्टल के अनुसार जिले में कुल 794 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 40 वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन कार्यालय की ओर से संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

वाहनों की फिटनेस जांच

उन्होंने बताया कि इसमें नियामताबाद में गुरुकुल स्कूल में 6 स्कूली वाहन, एम्बीशन स्कूल में 3 वाहन, बबुरी राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 3 स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त है। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि स्कूल प्रबंधक समय रहते परिवहन कार्यालय या नजदीकी एटीएस सेंटर पर वाहनों की मरम्मत कराकर फिटनेस जांच करा लें। समयावधि के भीतर फिटनेस न कराने पर वाहनों का पंजीकरण निलंबित और निरस्त कर दिया जाएगा। यही नहीं, अत्यधिक अनफिट और अनाधिकृत वाहनों को आरवीएसएफ के माध्यम से कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा।

अभिभावकों के लिए अपील

अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति खुद भी जागरूक रहें।

इनसेट...

विशेष समिति का किया जाएगा गठन

चंदौली। उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के अध्याय-9 (क) के नियम-222-छ के तहत प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्राधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नामित अधिकारी, पुलिस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय निकाय और अभिभावकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रशासनिक स्तर पर इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। इसमें सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों और प्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्य की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कूली वाहनों की चेकिंग कब की गई?
स्कूली वाहनों की चेकिंग गुरुवार को की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli News: जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों का किया गया चालान