Chandauli News: स्ट्रीट लगने से ग्रामीणों को मिली राहत
Chandauli News: निकाय के विधायक निधि से आलमपुर गांव में स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई है, जिससे ग्रामीणों को रात में प्रकाश की समस्या से राहत मिली है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव की मांग पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने यह कार्रवाई की। गांव में अन्य विकास कार्यों के प्रति भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Chandauli News: नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के आलमपुर गांव में लंबे समय से प्रकाश की समस्या से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। विधायक निधि से स्ट्रीट लाइट लगने से गांव में प्रकाश होने से रात में ग्रामीणों को अब काफी सुविधा रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव ने गांव में लाइट लगाने के लिए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मांग की थी। इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से गांव की सोनकर बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगवाई। बीडीसी ने कहा कि गावं में अंधेरा होने से काफी दिक्कत हो रही थी। गांव में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों के लिए प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रिंस सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, चमरू सोनकर, दीपक, शिवम, शुभम सोनकर, आकाश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


