जलभराव देख राज्यमंत्री अनिल राजभर नाराज
सकलडीहा कस्बा स्थित मार्ग पर जलभराव की समस्या एक साल से है। कस्बावासी जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार की। लेकिन समस्या दूर नहीं हुआ। यही नहीं राज्यमंत्री अनिल राजभर ने...
सकलडीहा कस्बा स्थित मार्ग पर जलभराव की समस्या एक साल से है। कस्बावासी जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार की। लेकिन समस्या दूर नहीं हुआ। यही नहीं राज्यमंत्री अनिल राजभर ने जलभराव की समस्या को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों से दूर करने की बात की थी। लेकिन समस्या दूर नहीं हुआ। गुरुवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर डीएम प सीडीओ से बातकर जल्द ही समस्या दूर कराने की बात कही।
सकलडीहा चंदौली मार्ग पर स्थत नाला पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाला का पानी मार्ग पर बह रहा है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। वही इसकी शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुआ। यही नहीं कस्बावासियों ने राज्यमंत्री से समस्या दूर कराने की बात कही। राज्मंत्री के निर्देश बाद भी विभागीय कर्मचारियों ने खानापूर्ति कर इतिश्री कर लिया। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को राज्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग पर जलभराव देख विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। वही डीएम व सीडीओ से स्थाई हल निकालने की बात कही। इस दौरान बीडीओ श्रवण कुमार राय, एडीओ पंचायत उपेन्द्र तिवारी, अतुल सिंह, शकील अहमद, दीनबंधु राजभर, शिवमंगल, टुनटुन आदि मौजूद रहे।