एसपी की जनसुनवाई में आयी 55 शिकायतें
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - चंदौली में एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की, जिसमें 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने फरियादियों को न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस की प्राथमिकता शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के आधार पर विधिक कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के क्रम में सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल-55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


