कांग्रेसजनों ने सोनियां गांधी का मनाया 79 जन्मदिन
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं संसदीय दल की नेता सोनियां गांधी का
चंदौली, संवाददाता। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं संसदीय दल की नेता सोनियां गांधी का 79 जन्मदिन कांग्रेसजनों ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। वहीं जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितिरत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनियां गांधी आदर्श नारी शक्ति के रूप में भारत वर्ष में विद्यमान हैं। राष्ट्र के प्रति उनका त्याग और समर्पण पार्टी संगठन और देश के आम जनता के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

उनके कुशल नेतृत्व क्षमता से भारत देश में यूपीए की सरकार दो-दो बार बनी। यह उनके कुशल संगठनिक क्षमता को दर्शाता है। कहा कि उनके परिवार का इस देश के प्रति त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है। राजीव गांधी ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। इस मौके पर गंगाराम, राजेंद्र गौतम, राम मूरत गुप्ता दयाराम पटेल, दिलीप यादव, मुनीर खान, परमहंस सिंह राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा, दिलीप यादव बेलावाला, अमरदेव राम, अखिलेश पाण्डेय, राकेश पाठक, राकेश सिंह संतोष चौबे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


