संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव

Mar 03, 2026 03:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में मंगलवार की सुबह दस 25 वर्षीय शुभम मोदनवाल

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का लटकता मिला शव

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में मंगलवार की सुबह दस 25 वर्षीय शुभम मोदनवाल का संदिग्ध परिस्थिति में लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी काफी देर तक नहीं दिखने के बाद भाई के पहुंचने पर हुई। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वही घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के अतायत्सगंज का निवासी शुभम मोदनवाल के परिवार में जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर वह तनाव में रहता था। मंगलवार की सुबह 10 बजे शुभम मोदनवाल ब्लॉक मुख्यालय के समीप अपने पुराने मकान पर पहुंचा और साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।

घटना की जानकारी मृतक के भाई योगेश के खोजबीन करते हुए मकान पर पहुंचने के बाद हुई। हालांकि काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोलकर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में चार लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।