ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीशोभा यात्रा निकालकर लगाया श्रीराम का नारा

शोभा यात्रा निकालकर लगाया श्रीराम का नारा

15 जनवरी से 15 फरवरी तक गांव और कस्बा में भगवान प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर से...

शोभा यात्रा निकालकर लगाया श्रीराम का नारा
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीWed, 20 Jan 2021 03:08 AM
ऐप पर पढ़ें

सकलडीहा। हिन्दुस्तान संवाद

15 जनवरी से 15 फरवरी तक गांव और कस्बा में भगवान प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर से भाजपा, एबीवीपी, विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस व रामभक्त कार्यकर्ताओं के संयुक्त नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बा में शोभा यात्रा निकालकर जय श्रीराम के नारा लगाते हुए मंदिर निर्माण के लिये सहयोग की अपील की गई।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भाजपा की ओर से जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत 15 फरवरी तक प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के तहत शोभा यात्रा निकाला जा रहा है। दुर्गा माता मंदिर से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, अरविंद पांडेय, अजीत पाठक, विद्या सागर, शैलेन्द्र पांडेय, पवन वर्मा, संतोष सेठ, रमाशंकर खरवार, देवेन्द्र दत्त पांडेय, जिला संघचालक गुलाब सिंह व आरएसएस प्रांत पदाधिकारी राजन जी के नेतृत्व में रामक्तों ने पूरे उत्साह के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भगवा झंडा लहराते हुए श्री राम के नारा लगाते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण किया। नगरवासियों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करते रहे।

इस दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये लोगों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। इस मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केएन पांडेय, अरविंद पांडेय, स्वराज सिंह, कुंदन सिंह, विवेक जायसवाल, मनोज जायसवाल, सौरभ जायसवाल, अविनाश पांडेय, सौरभ सिंह छोटू, बाबूलाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें