पुरानी रंजिश में चली गोली तीन लोग घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में शनिवार की
पीडीडीयू नगर, संवाददाता मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में शनिवार की देर रात पुराने विवाद में गोली चल गई। घटना में तीन लोग घायल हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव शहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर के गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया इसके बाद देर रात असलहे से लैस कुछ लोग गांव में पहुंचे और लक्ष्य करके गोलू यादव पर फायर झोंक दिया।
गोली चोन की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए उसके मामा जयप्रकाश यादव और किशन यादव को भी गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीण घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसमें 26 वर्षीय गोलू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


