50 हजार की रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव में रविवार की देर रात

50 हजार की रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव में रविवार की देर रात बुलेट सवार कुछ लोगों ने रितेश पासवान पर निशाना साधते हुए फायर किया गया। हालांकि गोली छत की रेलिंग से टकरा गई। मौके पर कारतूस बरामद हुआ है। शोर मचाने पर मौके से बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने जांच पड़ताल में जुट गए।

फायरिंग की जानकारी

खजूर गांव निवासी भुक्तभोगी रितेश पासवान के अनुसार नाथूपुर गांव निवासी अंकित यादव और रवि किशन यादव अपने साथियों के साथ बीते रविवार की देर रात बुलेट से उसके घर पहुंचे। जहां उसको घर से बाहर निकलने के लिए फोन किए। जैसे ही रितेश अपने घर की छत पर पहुंचा, तभी अंकित यादव ने गाली देते हुए असलहे से उसके ऊपर फायर कर दिया। हालांकि गोली छत की रेलिंग में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुन परिजन ने शोर मचाते हुए बदमाशों को दौड़ाया लेकिन बदमाश भाग गए।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ और एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ में रितेश ने बताया कि कमलापुर में क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने फोन पर पचास हजार रुपए की रंगदारी मांगी। इसी विवाद के चलते फायरिंग की गई। मौके से एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों में पूर्व में विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रितेश पासवान पर किसने फायर किया?
नाथूपुर गांव निवासी अंकित यादव और रवि किशन यादव ने रितेश पासवान पर फायर किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।