परिषदीय विद्यालय के छात्रों को निखारने की जरूरत
Chandauli News - सकलडीहा में शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव सृजन-3 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विकायल भारती ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता बताई। ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने शिक्षा पर सरकार के जोर को साझा किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव सृजन-3 एवं छात्र प्रतिभा सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन बच्चों को निखारने की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है।उन्होनें कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे वैज्ञानिक, डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनकर समाज में नाम रोशन कर रहें है। वहीं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा पर काफी जोर दे रही है।
ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें। विद्यालय में अधूरे पड़े बाउंड्री वाल का पूरा करने का भी आश्वासन दिया।वंदे मातरम्, कृष्ण लीला, कव्वाली, रानी लक्ष्मी बाई और एकलव्य की वेशभूषा में में बच्चों ने प्रस्तुति दी। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर और संचालन आलोक पांडेय ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, एसएसआई जगदीश यादव, शत्रुधन सिंह, रंजय पांडेय, प्रशांत कुमार, मुकेश सिंह यादव, राजेश सिंह, कृष्ण मोहन, चन्द्रमौली दीक्षित, अजय यादव, रामजी, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा उपस्थित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


