केल्हड़िया में पेयजल संकट गहराया, चुंआड़ का पानी पीने को विवश ग्रामीण

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी शुरू होते ही नौगढ़ के पहाड़ी और जंगली इलाके

केल्हड़िया में पेयजल संकट गहराया, चुंआड़ का पानी पीने को विवश ग्रामीण

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी शुरू होते ही नौगढ़ के पहाड़ी और जंगली इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है। नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी कला के राजस्व गांव केल्हड़िया में इन दिनों भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। करीब दस घरों की बस्ती में लगा एकमात्र सरकारी हैंडपंप गर्मी बढ़ने के साथ जवाब दे गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत चुंआड़ से पानी लेकर जीवन यापन करने को विवश हैं।

जलापूर्ति की कमी

ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में टैंकर से जलापूर्ति नहीं कराई जा रही है। मजबूरी में लोगों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत (चुआंड़) का गंदा व दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी के सेवन से संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल व्यवस्था बहाल कराने तथा टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Voice of UP

बिजली आपूर्ति की बाधा

इस संबंध में ग्राम प्रधान लालसाहब सिंह खरवार ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहा है। कहा कि बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से टैंकर में पानी भरकर गांवों तक पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नौगढ़ में पेयजल संकट क्यों उत्पन्न हुआ है?
नौगढ़ में गर्मी बढ़ने के साथ एकमात्र सरकारी हैंडपंप जवाब दे गया है, जिससे ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।