आंधी तूफान से जानमाल की क्षति का सर्वे कार्य शुरू
चंदौली, संवाददाता। जिले में बीते बुधवार की शाम बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने

चंदौली, संवाददाता। जिले में बीते बुधवार की शाम बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने विभिन्न तहसीलों में भारी तबाही मचाई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षति का तहसील स्तर पर आंकलन कर रहा है। गुरुवार को हुए सर्वे में आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने और मकान क्षति होने से दो को जान गंवानी पड़ी। वहीं तीन लोग घायल हो गए, जबकि सात पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा 83 मकान क्षतिग्रस्त हो गया। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे।
क्षेत्रीय नुकसान का आंकलन
जिला प्रशासन की ओर कराए जा सर्वे में बेमौसम आंधी-तूफान से जिले के चंदौली तहसील में पांच मकानों को क्षति पहुंची है। चकिया तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए है। छह पशुओं की भी मौत हो गई और 35 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राहत कार्य और प्रशासनिक कार्रवाई
नौगढ़ तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान की जद में आने से एक व्यक्ति घायल और एक पशु की मौत हुई है। वहीं 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गई है। सकलडीहा तहसील क्षेत्र में कोई जनहानि एवं क्षति नहीं हुई है। फिलहाल अभी भी जिले में बिजली, दीवार और पेड़ गिरने से हुए नुकसान का आंकलन के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ने बताया कि जनहानि के प्रकरण में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी मौके पर पहुंचकर और पीड़ितों को आपदा राहत कोष से लाभ दिलवाएं। पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने की कार्रवाई चल रही है। राहत कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
बिजली विभाग की तैयारी
बिजली विभाग ने आंधी के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं जो दिन-रात काम कर रही हैं, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य हो सके। गिरे पेड़ों को हटाने एवं सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हुए नुकसान पर जांच के बाद पीएम आवास के तहत पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। एडीएम ने आम जनता से आंधी-तूफान के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रहने और सड़कों पर गिरे पेड़ों की सूचना स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


