बिजली ठप होने से 42 गांव प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - शिकारगंज में बुधवार की रात तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। 42 गांवों के लोग प्रभावित हुए, कई पेड़ गिरे और झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। हेतिमपुर कस्बे में भी दुकानों का नुकसान हुआ। कुशही गांव में दीवार गिरने से भैंसें घायल हुईं। बिजली कर्मी मरम्मत में जुटे रहे।

बिजली ठप होने से 42 गांव प्रभावित

शिकारगंज। क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी पानी से जहां एक ओर विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में झोपड़ियां व टीन सेट के साथ पुराने से पुराना पेड़ धराशाई हो गया। जागेश्वर नाथ फिडर से संचालित होने वाले 26 ग्राम पंचायत के 42 गांव के लोग विद्युत व्यवस्था से पूरी तरह प्रभावित हैं। अहरौरा से जागेश्वर नाथ फीडर को आने वाली मुख्य सप्लाई का दर्जनों पोल धराशायी होने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गुरुवार को दिन भर बिजली कर्मी कार्य में लगे रहे। वहीं हेतिमपुर कस्बा बाजार में दुकान के बाहर रखा सीमेंट का करकट तेज हवा के कारण उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया।

हेतिमपुर बाजार से पचपेरिया गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से गुरुवार को दिनभर आवागमन बाधित रहा। वहीं कुशही गांव में दीवार गिरने से संतोष पाल की चार भैंस दबकर चोटिल हो गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।