आंधी पानी से कस्बे में टूटा नीम का पेड़, बिजली आपूर्ति ठप
Chandauli News - सकलडीहा में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली के केबिल और सड़क बाधित हो गई। इससे क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर में बिजली बहाल हुई, लेकिन कई गांवों में पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से समस्या बनी रही।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में शुक्रवार की सुबह आंधी पानी के कारण कस्बा में नीम की विशालकाय पेड़ टूटकर बिजली के केबिल सहित सड़क पर गिर गया। जिससे सकलडीहा कस्बा में स्टेशन जाने वाली मार्ग पर घंटो आवागमन और बिजली आपूर्ति ठप रहा। दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर कस्बावासियो ने राहत की सांस ली। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर टूटने से आपूर्ति ठप रहा। सुबह पांच बजे भोर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने और बिजली चमकने से लोग दहशत में हो गए थे। आंधी पानी आने से पूर्व मोबाइल पर अलर्ट भी जारी हुआ।
सो रहे लोगों की नींद भी खुल गई। बारिश और आंधी के कारण कई मकानों की टीन शेड और सोलर लाइट का पंप भी उखड़ गया था। इसी बीच ग्रामीण क्षेत्र में जलालपुर, गौसपुर, सलेमपुर, दुदौली सहित कई गांव में बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गया। कस्बा में पूर्व प्रधान विवेक जायसवाल के आवास के समीप एक विशालकाय नीम का पेड़ गिर जाने से स्टेशन जाने वाली मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। पेड़ के साथ तीन पोल की बिजली केबिल लट गया। इससे कस्बा के दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप होने से सुबह पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सभी गांव की बिजली बहाल हो गया है। जहां ट्रांसफॉर्मर और पोल टूटा है। वहां मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके बाद वहां भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


