नौगढ़-चकिया के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी

नौगढ़-चकिया के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। नौगढ़ और चकिया इलाके में सवा सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति रात से ही ठप है। बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बंद है। गुरुवार की सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। जिससे नौगढ़ कस्बा फीडर से विद्युत आपूर्ति देर शाम तक शुरू होने की संभावना है।वहीं आंधी पानी से गिरे पेड़ को ग्रामीणों ने सड़कों से काटकर हटा दिया है। जिससे आवागमन सामान्य हो गया है। इसके साथ ही चकिया के शिकारगंज और करवदिया गांव में दीवार गिरने से अधेड़ और एक महिला की मौत के मामले में तहसील प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है।

ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिया जा सके। चकिया इलिया मार्ग पर गिरे पेड़ को हटा दिया गया है। जिससे आने जाने में राहत मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।