कोहरे की मार से ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। ट्रेनों का परिचालन कोहरे के कारण अस्त व्यस्त हो गया है।इस

कोहरे की मार से ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। ट्रेनों का परिचालन कोहरे के कारण अस्त व्यस्त हो गया है।इस दौरान राजधानी सहित सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों पर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली भुवनेश्वर दुरंतो 15 घंटा और पटना राजधानी 10 घंटा तक विलंबित रहीं। इससे यात्रियों की परेशानी जारी रही। ट्रेनों के प्रतीक्षारत यात्री ठंड में जहां तहां ठिठुरते नजर आए। इसी तरह कोहरे का कारण डाउन की भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 15 घंटा, पटना राजधानी 10 घंटा, राजेंद्र नगर अमृत भारत 9 घंटा, संपूर्ण क्रांति 12 घंटा, रक्सौल स्पेशल 10 घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं, सियालदह दुरंतो 7 घंटा, अगरतला स्पेशल 6 घंटा, सिल्चर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 5 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटा, मगध एक्सप्रेस 4 घंटा, झारखंड स्वर्ण जयंती 5 घंटा, कोलकाता एक्सप्रेस 4 घंटा, उधना एक्सप्रेस 3 घंटा विलंबित रहीं।

इसके अलावा अप की अगरतला हमसफ़र एक्सप्रेस 14 घंटा, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस 5 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 3 घंटा, गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस 3 घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटा, अगरतला एलटीटी 3 घंटा विलंब से रवाना हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।