बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर
Chandauli News - नौगढ़-चकिया मार्ग पर सेमरा पुलिया के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-चकिया मार्ग पर सेमरा पुलिया के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी टूट गया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रभान बुधवार को नौगढ़ बाजार से जरूरी सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।राहगीरों ने घायल चंद्रभान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
दुर्घटना में बिजली का खंभा टूट जाने से करंट फैलने की आशंका पैदा हो गई। इस पर राहगीरों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ को सूचना दी, जिसके बाद अमदहां फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


