बाइक की आमने-सामने टक्कर बाइक सवार घायल
Apr 13, 2026 12:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
Chandauli News - सोमवार की सुबह मुग़लसराय में जलीलपुर चौकी के पास दो बाइकों की टक्कर में अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की स्थिति चिंताजनक है, जबकि दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया है।

पड़ाव (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे शहाबगंज जिगना निवासी अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही दूसरी बाइक वाला मौके से फरार हो गया। जलीलपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


