ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीविद्यालय रूपी मंदिर में निखरती है प्रतिभा: सुशील सिंह

विद्यालय रूपी मंदिर में निखरती है प्रतिभा: सुशील सिंह

क्षेत्र के अमड़ा स्थित प्रगतिशील इंटर कालेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के संस्थापक व पूर्व प्रबंधक हरगेंद सिंह के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया...

विद्यालय रूपी मंदिर में निखरती है प्रतिभा: सुशील सिंह
धीना। हिन्दुस्तान संवादTue, 16 Jan 2018 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के अमड़ा स्थित प्रगतिशील इंटर कालेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के संस्थापक व पूर्व प्रबंधक हरगेंद सिंह के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व फीता काटकर मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। 

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विद्यालय रूपी मंदिर में बच्चे संस्कार व चरित्रवान होने का गुण सीखते हैं। वहीं उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और संवारने का कार्य भी किया जाता है। इसमें शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक विद्यालय को बनाने में अपना सारा जीवन व्यतीत कर देता है। कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि आत्मवश्विास से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसके बिना व्यक्ति जीवन मे आगे नहीं बढ़ सकता है। बच्चों को अपने अंदर आत्मवश्विास पैदा करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रबंधक नंदकिशोर सिंह, उपप्रबंधक इंदल सिंह बाबा, परमानंद सिंह, माया सिंह, मारकंडेय पांडेय, पवन सिंह, डा. संजय सिंह, बलराम पाठक, मधुबन सिंह, अच्युदानन्द त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, अनुपम राय, हरीश सिंह, अखिलेश सिंह, रामबचन राम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह झुन्ना व संचालन अरविंद सिंह ने किया।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें