विद्यालयों से निकाली गई जागरूकता रैली
Chandauli News - चकिया/धीना, हिटी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक दाखिला कराने के लिए

चकिया/धीना, हिटी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक दाखिला कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को चकिया और धीना में रैली निकाली गई। चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली गाजे बाजे के साथ निकाली गई। रैली को विधायक कैलाश आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है। सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसमें बीईओ अजीत पाल, प्रधानाध्यापिका मीना राय, राजेश पटेल मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर कंपोजिट विद्यालय धीना में स्कूल चलो रैली निकाली गई।
प्रधानाध्यापक डॉ संजय सिंह और अन्य शिक्षकों ने न सिर्फ बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों में शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। आयोजित गोष्ठी में प्रधानाध्यापक डॉ संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इस दौरान डॉ मनोज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सत्येन्द्र जायसवाल, जगत नरायण द्विवेदी, प्रमोद सिंह, विकास यादव, सुमन मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


