निजी स्कूली बस से स्कूटी सवार-मां बेटे घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पड़ाव, चंदौली में एक निजी स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां मीना देवी को हल्की चोटें आईं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संदीप को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

निजी स्कूली बस से स्कूटी सवार-मां बेटे घायल

पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह डांडी गांव के सामने हाइवे पर बच्चों से भरी निजी स्कूल बस के धक्के से स्कूटी सवार मां बेटे घायल हो गए। जिसमें स्कूटी चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संदीप की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं मां मीना देवी को हल्की-चोट आने पर प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया। वही स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है।डांडी गांव निवासी संदीप पांडेय पुत्र दिनेश पांडेय वाराणसी स्थित संकटमोचन मंदिर और विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके स्कूटी से वापस आ रहा था।

उसी समय मढ़िया स्थित लतीफ हॉस्पिटल में भर्ती भाई को देखरेख कर रही मां मीना देवी को स्कूटी से लेकर घर जा रहा था। जैसे ही पड़ाव पीडीडीयू नगर मार्ग पर रुद्रा अपार्टमेंट्स के समीप पहुंचा तभी पड़ाव की तरफ से स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार से लेकर विद्यालय जा रही अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। उसी दौरान स्कूटी सवार मां और बेटा सामने जा रहा ऑटो में टकरा गए। जिससे सड़क पर गिरने से स्कूटी सवार संदीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मां मीना देवी को हल्कीचोटे आई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायलों को पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां संदीप की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने घायल संदीप को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।