नगर की समस्याओं को लेकर दिया धरना

Feb 09, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जर्जर सड़कों, जल निकासी, गंदगी, पेयजल संकट और स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं पर ध्यान दिलाया। सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याएं हल नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

नगर की समस्याओं को लेकर दिया धरना

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित एक पत्रक सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने, गंदगी, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति,मकान टैक्स सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा जनसमस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सपा

नेताओं ने उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी से मांग की कि नगर की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि मुगलसराय नगर की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान न हुआ तो समाजवादी पार्टी जिले भर में आंदोलन करेगी। इस दौरान चन्द्रशेखर यादव, बाबूलाल यादव, नफीस अहमद, सुदामा यादव, संतोष उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।