Chandauli News: संगठन और पार्टी को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता
Chandauli News: ग्रामसभा डंगरा शाहपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रामजतन राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी और किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्टी हमेशा वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।

Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय के ग्रामसभा डंगरा शाहपुर में शनिवार को सपा की ओर से पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन को मजबूत करने में जुटे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। जन चौपाल के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि लालता बियार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और शोषित-वंचित समाज के साथ खड़ी रही है। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि डंगरा शाहपुर में आयोजित पीडीए जन चौपाल जनता से सीधे जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर, तस्लीम अंसारी, मुसाफिर चौहान, राजकुमार जायसवाल, चंद्रभानु, आनन्द सिंह, लखेंद्र बियार, दिनेश बियार, गुलशेर सिद्दकी, मोनू जायसवाल, तपेश्वर बियार, श्यामलाल पाण्डेय, श्यामनारायण केशरी, बसंत गुप्त मौजूद रहे।


