ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीचंद्रशेखर आजाद को किया गया नमन

चंद्रशेखर आजाद को किया गया नमन

जिले में कई जगहों पर गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद के जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर चर्चा किया...

चंद्रशेखर आजाद को किया गया नमन
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीFri, 24 Jul 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कई जगहों पर गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद के जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर चर्चा किया गया। वही उनके बताये गये मार्ग पर अचने का आह्वान किया गया। अंत में तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अपिंत किया। मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनाई गयी। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि क्रांतिकारी आजाद का जन्म 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बदरका गांव में 1906 में हुआ था। भारत मां को अंग्रेजों के जुल्म से आजाद कराने के लिए मुस्कुराते हुए जान लुटाने वालों में शामिल चंद्रशेखर का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान दयाराम पटेल, विजय कुमार गुप्ता, फ़ैयाज़ अंसारी, मनोज पांडेय, शैलेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, राजेश कुमार, रोहित आदि शामिल रहे। धीना प्रतिनिधि के अनुसार आजाद शिक्षण केंद्र चिरईगांव में चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस धूमधाम ने मनाया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तत्वि व कृतत्वि को याद किया। भारतीय किसान यूनियन के तहसील व ब्लॉक अध्यक्ष सुमंत सिंह, शिवबच्चन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्वों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरुरत है। इसमें मृत्युंजय सिंह नागवंशी, अरुण सिंह, सुग्रीव गुप्ता, रमाशंकर सिंह सुरेंद्र सिंह, विंध्याचल सिंह,मनीष आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें