Chandauli News: बरहनी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: विकास खंड बरहनी में ग्राम विकास अधिकारी सुकुरु राम का अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया है। यह निर्णय मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के निर्देश पर लिया गया है, जब यह पता चला कि सामुदायिक शौचालयों के देखरेख करने वाले केयर टेकरों का मानदेय लंबे समय से नहीं दिया गया था।

Chandauli News: बरहनी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका

Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बरहनी में करीब एक दर्जन गांवों का जिम्मा संभाल रहे ग्राम विकास अधिकारी सुकुरु राम का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने यह कार्रवाई की है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक में सामुदायिक शौचालयों पर तैनात केयर टेकरों के मानदेय भुगतान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि बरहनी में तैनात सचिव द्वारा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए तैनात केयर टेकरों का मानदेय लंबे समय से नहीं दिया गया है।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सुकुरु राम का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। एडीओ पंचायत बरहनी प्रेमचंद ने बताया कि केयर टेकरों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर सचिव का वेतन रोका गया है। मानदेय भुगतान होने के बाद ही वेतन बहाल किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: बरहनी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका