
डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा, महामंत्री आशुतोष
Chandauli News - सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के चुनाव में दिनभर तहसील परिसर में रही गहमागहमीसकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने जनार्दन मिश्रा और महामंत्री आशुतोष मिश्र
सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को काफी गहमागहमी के बीच हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर जनार्दन मिश्रा और महामंत्री पर आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मालाफूल पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलापकर एक दूसरे को बधाई दी। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की वार्षिक चुनाव को लेकर दोपहर बारह बजे के बाद अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह के चैंबर पर जुटने लगे थे। अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवारों का नाम अधिवक्ताओं की ओर से प्रस्तावित किया गया।
काफी गहमागहमी के बीच जिसमें सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद के लिये जनार्दन मिश्र का नाम की घोषणा की गई। इसके बाद अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पिंटू, संयुक्त सचिव सुभाष चन्द्र भारती को भी निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में अशोक मिश्रा, शिवकुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, अतुल तिवारी, रमाकांत सिंह, संतोष सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, गोपाल सिंह, राजेश्वर सिंह रज्जू, आलोक पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




