डेमोक्रेटिक बार के शपथ ग्र्रहण में शामिल होगे मंत्री
Chandauli News - सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार द्वारा आगामी 7 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंत्री अनिल राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव विशेष अतिथि होंगे। अधिवक्ताओं ने मंत्री को होली की बधाई दी।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की ओर से आगामी सात मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर मुख्य अतिथि के लिये आग्रह किया। मंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में आने का भरोसा दिया। इस दौरान होली की मंत्री ने जनपदवासियों के साथ अधिवक्ताओं को होली की बधाई दिया। विशिष्ठ अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष डेमोक्रेटिक बार जर्नादन मिश्रा, रतेन्द्र राजभर, सूरज सिंह, अरविंद राजभर, रामप्यारे राजभर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



