Chandauli News: जान जोखिम में डाल उफनते पुल को पार करते हैं सैलानी

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: नौगढ़ में बरसात के मौसम में पर्यटकों के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। गोडटूटवा गांव के पास लोहवा पुल के ऊपर से तेज पानी बह रहा है, जबकि लोग जोखिम उठाकर पार कर रहे हैं। औरवाटांड़ जलप्रपात पर सैलानी पानी के करीब पहुंचकर मौज-मस्ती कर रहे हैं, जो जान के लिए खतरा है।

Chandauli News: जान जोखिम में डाल उफनते  पुल को पार करते हैं सैलानी

Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के मौसम में सड़क पर उफनते पानी व पर्यटक स्थल पर बरती जा रही लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। नौगढ़-चकिया मार्ग पर डिलबगरा पहाड़ी के नीचे गोडटूटवा गांव के समीप स्थित लोहवा पुल के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहे पानी के बीच राहगीर जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। वहीं औरवाटांड़ जलप्रपात पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए सैलानी पानी के बेहद करीब पहुंचकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। खुलेआम शराब पीने और उसके बाद पानी में उतरकर नहाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद प्रभावी निगरानी और रोक-टोक का अभाव बना हुआ है।

बारिश के दिनों में पहाड़ो का पानी डिलबगरा पहाडी के नीचे गोडटूटवा गांव के समीप स्थित लोहवा पुल पर पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। पुल के ऊपर से पानी बहने के दौरान राहगीरों को आवागमन से रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं होने से लोग अपनी मर्जी से पैदल पुल पार कर रहे हैं। तेज बहाव में पैर फिसलने अथवा पानी का दबाव बढ़ने पर किसी के भी बह जाने का खतरा बना हुआ है लोगों का कहना है कि बरसात में पानी का स्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पुल पार करने वाले लोगों को खतरे का सही अंदाजा नहीं होता। बावजूद इसके चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रभावी निगरानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग लगातार जोखिम उठा रहे हैं। दूसरी ओर प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध औरवाटांड़ जलप्रपात में बारिश के मौसम में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। यहां पहुंचने वाले कई सैलानी सुरक्षा की परवाह किए बिना पानी की सतह और तेज बहाव के काफी करीब पहुंच रहे हैं। लोग चट्टानों पर खड़े होकर फोटो और वीडियो बना रहे हैं तथा पानी में उतरकर नहाने और मौज-मस्ती करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव औरवाटाड़ जल प्रभात पर वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है! जो पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों को खतरनाक स्थानो की ओर जाने से रोकेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कारवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पर्यटक स्थल पर जवानों का चक्रमण जारी है। कोई भी सैलानी सुरक्षा मानकों के विपरीत कार्य या शराब पीकर हंगामा करता है तो तत्काल कार्वाही होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: जान जोखिम में डाल उफनते पुल को पार करते हैं सैलानी