आरपीएफ ने पांच बाल बंधुआ मजदूरों सहित एक आरोपी को दबोचा

Jan 27, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह अप की सीमांचल एक्सप्रेस से

आरपीएफ ने पांच बाल बंधुआ मजदूरों सहित एक आरोपी को दबोचा

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह अप की सीमांचल एक्सप्रेस से आरपीएफ, सीआईबी टीम के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन, चाइल्ड हेल्प डेस्क के सदस्यों ने पांच बंधुआ मजूदरों को पकड़ा। इस दौरान एक आरोपी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अररिया जिले से सभी बच्चों को दिल्ली ले जा रहा था। आरपीएफ बच्चों के परिजनों को जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया मंगलवार की सुबह अप की सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली बाल बंधुओं मजदूरों को ले जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचने के बाद बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क एवं सीआईबी टीम के सहयोग से ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी गई।

चेकिंग के दौरान जनरल कोच में पांच बच्चे डरे सहमे दिखे। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि बिहार अररिया जिले के महलगांव निवासी माजिद दिल्ली स्थित उस्मानपुर बिंदी की फैक्ट्री में काम कराने ले जा रहा है। बच्चों के जानकारी पर कोच से आरोपी को पकड़ लिया गया। थाने लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नाबालिग बच्चों को अपने खर्च पर टिकट कराकर दिल्ली ले जा रहा था। नाबालिग बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दिया जाएगा। वही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, आरक्षी अशोक यादव, सीआईबी के सहायक उप निरीक्षक सतीश सिंह,आरक्षी अवधेश प्रताप पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;