
ट्रेन से आठ किशोरों को आरपीएफ ने पकड़ा
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह सवा 9 बजे आरपीएफ, बचपन
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह सवा 9 बजे आरपीएफ, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने अप की अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से आठ किशोरों को पकड़ा। सभी किशोर घर से जयपुर कमाने जा रहे थे। आरपीएफ किशोरों के परिजनों को जानकारी देकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ऑपरेशन आहट के तहत स्टेशन पर शुक्रवार को बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम के साथ शुक्रवार को अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सियालदह से अजमेर जा रही सिायलदह अजमेर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचने के बाद चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान जनरल कोच में आठ किशोर डरे सहमे दिखे। पूछताछ के बाद सभी किशोरों को कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया। किशोरों ने बताया कि छह लोग बिहार कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इसके अलावा दो किशोर पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के रहने वाले है। किशोरों ने बताया कि घर से जयपुर कमाने जा रहे थे। इस दौरान सभी किशोरों के परिजनों से वार्ता कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के आने पर कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दिया जाएगा। टीम में उप निरीक्षक अर्चना मीणा,अश्वनी कुमार, सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान, सतीश सिंह,आरक्षी अशोक यादव, बचपन बचाओ आंदोलन टीम की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम की सीमा यादव आदि शामिल रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




