Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRPF IG Amresh Kumar Inspects Passenger Safety at PDDU Junction
यात्रियों से बेहतर संवाद कर समस्या करें दूर : आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार

यात्रियों से बेहतर संवाद कर समस्या करें दूर : आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार

संक्षेप:

Chandauli News - पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने शनिवार रात पीडीडीयू जंक्शन पर यात्री सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। आईजी ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

Sun, 23 Nov 2025 12:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार बीते शनिवार की रात अचानक पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचकर यात्री सुरक्षा का हाल जाना। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जवानों को दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में भाग स्क्वायड टीम विभाग में पहुंचकर जवानों से रखरखाव के बाबत जानकारी ली। वहीं आरपीएफ पुलिस लाइन में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जवानों से संवाद कर उनकी सदस्यों की जानकारी ली। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शनिवार की देर शाम आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार कुमार पहुंचे। इस दौरान आरपीएफ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईजी ने जवानों की समस्या और उनकी उपलब्धियों की जानकारी ली। वहीं उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। कहां यात्रियों की सुबह सर्वोपरि रहना चाहिए। यात्रियों से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को दूर किया जाए। यात्रा के दौरान खासकर अकेली महिलाओं को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया जाए। ताकि महिला यात्री असुरक्षित महसूस न करें। बताया कि आज आरपीएफ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी सुचारू रूप से कर रही हैं।इसके उपरांत रिजर्व लाइन स्थित डॉग स्क्वायड विभाग का निरीक्षण किया। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित सीआईबी यूनिट का निरीक्षण किया गया।जिसमें कार्यालय की साफ सफाई,एवं रिकॉर्ड रजिस्टर आदि चेक कर आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सब सामान्य रहा।निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त (अपराध) सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक पीडीडीयू पोस्ट प्रदीप कुमार रावत,प्रभारी निरीक्षक सीआईबी अर्जुन कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक मानसनगर शाहिद खान, प्रभारी निरीक्षक यार्ड पंकज कुमार प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रिजर्व लाइन्स बी के तिवारी, निरीक्षक ब्रजेश कुमार,अरुण राम,डॉग स्क्वॉड के उप निरीक्षक जय सिंह,अश्वनी कुमार,सुनील कुमार एवं अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।