Chandauli News: नरौली में 25 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News: धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए 25 हजार नगद और लगभग ढाई लाख रुपए के गहने चुरा लिए। घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था, जो इटारसी में इलाज करवा रहा था। यह नरौली गांव में चोरी की चौथी घटना है, जहां मंदिरों को भी निशाना बनाया गया था।

Chandauli News: नरौली में 25 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में चोरों ने बीते सोमवार की रात बंद घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 25 हजार नगदी सहित चांदी और सोने के लगभग ढाई लाख रुपए से ज्यादा के गहनों को साफ कर दिया है। परिवार के लोग इलाज के लिए इटारसी गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। नरौली गांव निवासी केसर गिरी भूतपूर्व इंजीनियर है। उनके परिवार के अन्य लोग इटारसी रहते है। दो महीने पहले अपना इलाज करवाने इटारसी गए थे। मंगलवार सुबह जब घर पहुंचे और घर का दरवाजा खोलें तो घर के अंदर का दृश्य देख दंग रह गए।

सामान बिखरे हुए थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर कमरों के दरवाजे का ताला तोड़कर सामान लेकर गायब हो गए थे। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना धानापुर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। नरौली गांव में चोरी की यह चौथी घटना सामने आई है। इसके पूर्व चोरों ने नरौली गांव के कई मंदिरों को निशाना बनाया है। मंदिर से घंटे और चांदी की आंखें भी गायब कर चुके हैं। अगर धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की बात करें तो महज एक हफ्ते के अंदर आधा दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: नरौली में 25 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी