
उचक्कों ने झांसा देकर उद्यमी की कार से उड़ाया तीन लाख नगद
Chandauli News - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर स्थित फैक्ट्री के समीप चालक को झांसा देकर उड़ाई नकदी भरा बैग उचक्कों ने झांसा देकर उद्यमी की कार से उड़ाया तीन लाख
पडाव,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर स्थित कारखाना की गेट पर खड़ी उद्यमी की कार से उचक्कों ने तीन लाख नकदी भरे बैग को लेकर फरार हो गये। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस उद्यमी की शिकायत पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। वहीं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कैद नकदी भरे बैग लेकर जा रहे उचक्कों की तलाश पुलिस कर रही है। वाराणसी महमूरगंज कृष्णा अपार्टमेंट निवासी उद्यमी प्रवीण गुप्ता मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स फर्म के संचालक है। जिनका पड़ाव चौराहे स्थित विमल यादव के मकान में बीते 18 साल से जुट बोरे का कारखाना और गोदाम है।
जहां मजदूरों से पुराने बोरो का सिलाई का कार्य करवाते है। इसके अलावा कुंडाखुर्द चौराहे के पास प्लास्टिक बोरे की छपाई की फैक्ट्री है। बुधवार की दोपहर उद्यमी प्रवीण गुप्ता अपनी कार में तीन लाख लेकर जलीलपुर स्थित अपने गोदाम पर पहुंचे। इसके बाद चालक से गेट पर कार खड़ी कराकर गोदाम के अंदर चले गये। इसी दौरान दो उचक्के पहुंचकर कार में बैठे चालक विशाल मोदनवाल से बाहर मालिक का पैसा गिरने की बात कहीं। इसकी जानकारी होने पर चालक कार से बाहर निकलकर रुपया उठाने लगा। इसी दौरान प्रवीण गुप्ता गोदाम से निकलकर कार से कुंडा चौराहा स्थित अपने फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां कार में रुपये से भरा बैग नहीं मिलने पर आवाक रहे गये और तत्काल जूट गोदाम पर पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे। वही बैग चोरी होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक रुपये से भरे बैग को लेकर जाते दिखे। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




